सिर दर्द की समस्या
सिर दर्द (headache) एक बहुत ही सामान्य समस्या है और सर्दी में हर तीसरे व्यक्ति को सिर दर्द की परेशानी कभी ना कभी रहती है. लेकिन कई बार ये इतना ज्यादा तेज होता है कि इसे बर्दाश्त कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है. वैसे तो बाजार में कई तरह की दवाइयां मौजूद हैं, जो आपको सिर दर्द में राहत दे सकती हैं. लेकिन ज्यादा दवाई लेना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि सिर दर्द को दूर भगाने के लिए आप घरेलू उपाएं आजमाएं. इससे आपका सिर दर्द भी दूर हो जाएगा और आपको उसका साइड इफेक्ट भी नहीं होगा. चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपना सिर दर्द (headache) कुछ ही मिनटों में दूर कर सकते हैं. सच मानिए ये उपाय इतने आसान हैं कि आप इन्हें अपने ऑफिस में काम करते-करते भी आजमा सकते हैं और सिर दर्द दूर भगा सकते हैं.
सिर दर्द होने का कारण
शरीर में सिरदर्द मुख्य रूप से तनाव, अत्यधिक शारीरिक और मानसिक परिश्रम,अपर्याप्त नींद और भूख, मोशन सिकनेस, अत्यधिक शोरगुल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अधिक प्रयोग के कारण सिरदर्द हो सकता हैं। कभी-कभी अधिक सोचना, अपर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी सिरदर्द के कारण हो सकता है ।
सर दर्द से राहत के लिए:
1 . तेज़ पत्ती की काली चाय में निम्बू का रस निचोड़ कर पीने से सर दर्द में अत्यधिक लाभ होता है .
2 . नारियल पानी में या चावल धुले पानी में सौंठ पावडर का लेप बनाकर उसे सर पर लेप करने भी सर दर्द में आराम पहुंचेगा .
3 . सफ़ेद चन्दन पावडर को चावल धुले पानी में घिसकर उसका लेप लगाने से भी फायेदा होगा .
4 . सफ़ेद सूती का कपडा पानी में भिगोकर माथे पर रखने से भी आराम मिलता है .
5 . लहसुन पानी में पीसकर उसका लेप भी सर दर्द में आरामदायक होता है .
6 . लाल तुलसी के पत्तों को कुचल कर उसका रस दिन में माथे पर 2, 3 बार लगाने से भी दर्द में राहत देगा .
7 . चावल धुले पानी में जायेफल घिसकर उसका लेप लगाने से भी सर दर्द में आराम देगा .
8 . हरा धनिया कुचलकर उसका लेप लगाने से भी बहुत आराम मिलेगा .
9 . सफ़ेद सूती कपडे को सिरके में भिगोकर माथे पर रखने से भी दर्द में राहत मिलेगी .

0 टिप्पणियाँ